स्वाती का पलटवार- कल के आए नेता, पार्टी के पुराने वफ़ादारों पर लगा रहे हैं आरोप, ‘आप’ का चरित्र सामने आया आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया साज़िश रचने का आरोप
अनुराग मिश्रा।नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले को भाजपा द्वारा रचा गया खेल बता रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
आतिशी ने स्वाति मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया
आतिशी ने स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाया कि वह बिना पूछे ही अरविंद केजरीवाल के घर आईं। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को फँसाने का था। लेकिन संयोग से अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के सिलसिले में बाहर गए थे। जिससे वह अपनी साज़िश में क़ामयाब नहीं हो पाई।
-स्वाति मालीवाल का पलटवार, कल के आए लोग 20 साल पुराने कार्यकर्ता पर लगा रहे हैं आरोप
आतिशी के इस बयान पर स्वाति मालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा और चरित्र सामने आ गया है। कल के आए नेता पार्टी के 20 साल पुराने वफ़ादार लोगों पर आरोप लगा रहे हैं ये आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है।