राष्ट्रीय

IGI Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट हादसे की भयानक तस्वीरें देख कर कांप जाएगी आपकी रूह, देंखे फोटो और वीडियो

Accident Delhi IGI Airport: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर कैनोपी गिर गया।

2 min read
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कैनोपी गिरने से एक की मौत हो गई, 8 लोग घायल हो गए हैं।

Accident Delhi IGI Airport: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (Terminal 1) पर कैनोपी गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं। इस हादसे के बाद हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। आइये देखतें हैं हादसे की तस्वीरें-

इस हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं, अब तक आठ से नौ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सीआईएसएफ, दिल्‍ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी राहत और बचाव की कवायद में जुटे हुए हैं।
हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में बताया कि हादसा सुबह लगभग पांच बजे पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर हुआ।
इस हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। आपात सेवा की टीम प्रभावित लोगों को निकालने और उन्हें चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में जुट गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिर गया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने लिया जायजा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया, जहां आज भारी बारिश के बीच छतरी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Updated on:
29 Jun 2024 09:48 am
Published on:
28 Jun 2024 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर