राष्ट्रीय

Delhi: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, दिल्ली शराब घोटाले में है आरोपी

Delhi: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ED की तरफ से आरोपी बनाए गए सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीश सिसोदिया को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है।

less than 1 minute read

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ED की तरफ से आरोपी बनाए गए सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीश सिसोदिया को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है।

राउज एवेन्यू कोर्ट से लगा तगड़ा झटका

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसौदिया की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। उनकी जमानत का सीबीआई और ईडी दोनों ने विरोध किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट सिसोदिया ने कोर्ट से मुकदमे में हो रही देरी के आधार पर जमानत मांगी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी भी पिछले साल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। बता दें कि आप नेता फरवरी 2023 से हिरासत में हैं।

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे सिसोदिया

सूत्रों के मुताबिक, राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर