राष्ट्रीय

Delhi Murder Case: दिल्ली में बेटी के साथ मां-बाप को उतारा मौत के घाट, भाई…

Delhi Triple Murder Case: साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में घर में सो रहे तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें माता-पिता और उनकी की एक 23 साल की बेटी शामिल है।
less than 1 minute read
Feature image

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है।

मृतकों की पहचान

हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतकों की पहचान पति राजेश उम्र 55 साल, पत्नी कोमल उम्र 47 साल, बेटी कविता जो केवल 23 साल की थी। साथ ही पुलिस बताती है की बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जब वह घर आया तब घर में मां-बाप और बहन के शव मिले।

हत्या का कारण

तीनों की हत्या गर्दन पर चाकू मारकर हत्या की गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये हत्या किसने और किस वजह से की है। इसके लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
04 Dec 2024 10:40 am
Published on:
04 Dec 2024 10:40 am
Also Read
View All
Jharkhand Protest: ‘अंतिम सांस तक तिरंगा फहराना चाहता हूं’, अस्पताल में जबरन रोके जाने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का भावुक बयान

TMC छोड़ेंगे कुणाल घोष? स्वतंत्रता दिवस पर बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचे, सियासी अटकलें तेज

Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान