राष्ट्रीय

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI का खतरनाक क्रिमिनल मॉड्यूल बेनकाब

Delhi Police Crime Branch Arrests: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान स्थित ISI के एजेंट शहजाद भट्टी से जुड़े एक आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Apr 21, 2026
Delhi Police

ISI Module Busted Delhi: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान स्थित ISI के एजेंट शहजाद भट्टी से जुड़े एक आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उसके दो गुर्गों राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों दिल्ली-NCR क्षेत्र में टारगेट किलिंग और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने की आपराधिक साजिश में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी से ऐसी घटनाओं को होने से रोक लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भर्ती किया गया। दोनों आरोपियों से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली में टारगेट किलिंग और ग्रेनेड हमला कराना चाहता थी ISI

स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और ISI के अन्य एजेंट, भारत में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, दिल्ली-NCR क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की एक आपराधिक साजिश रच रहे थे।

पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस ने इसी के आधार पर 31.03.26 को FIR संख्या 81/26, धारा 61(2) BNS के तहत एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। बरामद की गई चीजों में एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इनमें अपराध से जुड़े वीडियो और वॉयस नोट मौजूद हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर 16 अप्रैल को मध्य प्रदेश के डबरा से एक आरोपी विवेक बंजारा पिता नन्हें सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसे 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ और अन्य सूत्रों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो दिन बाद इसी मॉड्यूल के मुख्य आरोपी राजवीर को भी 18 अप्रैल को दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह अपने हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली/NCR इलाके के किसी जाने-माने होटल पर गोलीबारी करने की तैयारी कर रहा था। राजवीर पिता विजय राम भी MP में ग्वालियर के डबरा का रहने वाला है।

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पाकिस्तान नापाक हरकत कर चुका है। वह सीमा पार से लगातार ड्रोन के जरिए तस्करी और हथियार भेजता रहता है। हर बार भारतीय सेना और पुलिस इसका मुंहतोड़ जवाब देती है।

Updated on:
21 Apr 2026 04:08 pm
Published on:
21 Apr 2026 03:42 pm
Also Read
View All