राष्ट्रीय

New Year पर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कहां जाने से लगा प्रतिबंध

Delhi Police Advisory: नए साल में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। यातायात नियम के तहत दिल्ली के कुछ इलाकों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
2 min read
Feature image

New Year Delhi Police Advisory: राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर पर होने वाले जश्न को देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी (Police Advisory) जारी कर दी गई है। बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और हौज खास में नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में लोग शामिल होते है। वाहनों की सुचारू आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए 2500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखने के लिए लगभग 250 टीमें तैयार की गई है।

पुलिस की खास तैयारी

नए साल की पर्व संध्या पर रात 8 बजे के बाद से लेकर समारोह के समापन तक यानी आधी रात के बाद तक कनॉट प्लेस और उसके आसपास यातायात नियंत्रण उपाय लागू रहेंगे। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर खास ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए 11 सीएपीएफ कंपनियों और 40 मोटरसाइकिल गश्ती दलों के साथ-साथ इतनी संख्या में पैदल गश्ती दलों को सेवा में लगाया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है।

क्या है एडवाइजरी?

एडवाइजरी के मुताबिक केवल वैध पास वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा। जो कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी संर्कल में प्रवेश कर सकते हैं। इसके जगहों पर पार्किंग को भी सीमित रखा गया है। गोल डाक खाना, पटेल चौक और मंडी हाउस के पास पार्किंग के लिए विशिष्ट स्थान निर्धारित किए गए हैं, जो पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होंगे। ऐसी जगहों पर पार्क किए गए अनाधिकृत वाहनों को दंड का सामना करना होगा।

मेट्रो पर भी लगेगी रोक

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। स्टेशन से आखिरी ट्रेन गुजरने तक प्रवेश खुला रहेगा।

DMRC ने दी जानकारी

डीएमआरसी के अनुसार 31 दिसंबर की रात भीड़भाड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Updated on:
31 Dec 2024 09:51 am
Published on:
31 Dec 2024 09:51 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ