राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी, लग्जरी कारें और कैश बरामद

Delhi Police Raid: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के 25 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए बुलेटप्रूफ गाड़ियां, मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारें, लाखों रुपये की नकदी और कुछ हथियार बरामद किए।

2 min read
दिल्ली पुलिस की 25 ठिकानों पर छापेमारी (File Photo)

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली-NCR और हरियाणा में गैंगस्टर्स व उनके गुर्गों के 25 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह ऑपरेशन सुबह से चल रहा है, जिसमें 25 विशेष टीमों के साथ कुल 380 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन गैंगस्टर्स की गतिविधियों पर नकेल कसने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। छापे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य हिस्सों में मारे गए हैं। बरामद सामान में बुलेटप्रूफ गाड़ियां, मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारें, लाखों रुपये की नकदी और कुछ हथियार शामिल हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं।

6 अपराधी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कुख्यात कपिल सांगवान, नंदू गैंग, और विक्की टक्कर गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम

  • पवन उर्फ प्रिंस (18)– शूटर, नंदू गैंग, राजमंदिर स्टोर और छावला फायरिंग केस में शामिल।
  • हिमांशु उर्फ मछी (24)– विक्की टक्कर गैंग का सदस्य, 7 मुकदमे हैं।
  • प्रशांत- नंदू गैंग का शूटर, 11 मामले दर्ज हैं।
  • राहुल दिवाकर उर्फ मनप्रीत (25)- विक्की टक्कर गैंग का सदस्य, 20 मुकदमे दर्ज हैं।
  • अंकित धिंगरा उर्फ नोनी (34)- नंदू गैंग का सदस्य, 10 मुकदमे दर्ज हैं।
  • प्रवीण उर्फ डॉक्टर- 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई हालिया खुफिया inputs के आधार पर की गई है, जो गैंगवार और संगठित अपराधों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। NCR क्षेत्र में अपराध दर को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार ऐसी साझा अभियान चला रही है। ऑपरेशन अभी जारी है और आगे की अपडेट्स का इंतजार है।

Also Read
View All

अगली खबर