26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलमर्ग में सैकड़ों फीट ऊपर हवा में फंसे 300 पर्यटक, उधर आगरा में झूला टूटने से किशोर की मौत, एडवेंचर या आफत?

Gulmarg Gondola Accident 2026: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी के बाद सैकड़ों फीट ऊंचाई पर करीब 300 पर्यटक फंस गए, जिन्हें सेना और रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाला। वहीं आगरा में एडवेंचर राइड के दौरान झूला टूटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 26, 2026

Gulmarg Gondola Accident

Gulmarg Gondola Accident (AI Image)

Gulmarg Gondola Accident: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद पर्यटकों की सांसें अटक गई। रोपवे के केबिन में सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर फंसे करीब 300 लोगों को सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने देर शाम तक सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे ने पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ इस विशाल रोपवे सिस्टम की वजन उठाने की क्षमता और तकनीकी मानकों पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पर्यटकों में बढ़ती दहशत को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और स्थानीय रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हवा में लटके सैलानियों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राहत कार्यों की जानकारी लेते रहे। गुलमर्ग रोपवे एशिया का सबसे ऊंचा और सबसे लंबा केबल कार है। यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा केबल कार है। इसकी अधिकतम ऊंचाई करीब 3,980 मीटर है।

पहले हो चुका है बड़ा हादसा

इससे पहले गुलमर्ग गोंडोला में 25 जून 2017 को हादसा हुआ था। तेज आंधी के दौरान एक पेड़ गोंडोला की केबल लाइन पर गिर गया। इससे एक केबिन जोर से झूलने लगा और उसके शीशे टूट गए। केबिन में सवार लोग करीब 100 फीट नीचे गिर गए, जिससे सात लोगों की मौत हो गई थी।

आगरा में जिप लाइन का कुंडा टूटा, किशोर की मौत

यूपी में आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित चौपाटी में रविवार को एडवेंचर राइड के दौरान जिप लाइनिंग झूले का कुंडा टूटने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम को चौपाटी पर फिरोजाबाद का परिवार आया हुआ था। 14 साल का कुणाल अग्रवाल जिप लाइनिंग का आनंद ले रहा था। तभी अचानक जिप लाइन में खराबी आ गई। उसका कुंडा टूट गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये सावधानी रखें

  • लाइन और गति का ध्यान रखें। तय क्षमता से ज्यादा नहीं बैठें।
  • यात्रा के दौरान दरवाजों से दूर रहें। दरवाजों पर हाथ न रखें और न ही उनका सहारा लेकर खड़े हों।
  • केबल कार हवा में एक तार के सहारे संतुलित होती है। केबिन में अचानक कूदने, एक तरफ झुकने या लगातार जगह बदलने से संतुलन बिगड़ सकता है।
  • केबिन से बाहर हाथ या सिर निकालने की भूल बिल्कुल न करें।
  • आपातकालीन परिस्थितियों में घबराएं नहीं। केबिन रुक जाने पर घबराकर खुद से दरवाजा खोलने या बाहर झांकने की कोशिश जानलेवा हो सकती है।
  • बच्चों को सीट पर सीधा बिठाएं और उन्हें केबिन के अंदर खड़ा होने या खिडक़ी से चिपकने न दें।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग