राष्ट्रीय

Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण रोकने को दिल्ली में पाबंदियां लागू, 50 फीसद सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई पाबंदियां लगाई गईं हैं। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि, 50 फीसद सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। बाजार अलग-अलग टाइम पर खोलने और ऑड ईवन सिस्टम पर विचार किया जा रहा है।  
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2022, 2:53 PM IST
delhi_air_pollution_1.jpg
Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण रोकने को दिल्ली में पाबंदियां लागू, 50 फीसद सरकारी कर्मचारी करेंगे WFH, डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। खतरनाक वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली में बेकाबू वायु प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियां लगा दी है। दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया है। इसके तहत 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि, प्राइवेट कम्पनियां अपने कम से कम कर्मचारियों को दफ्तर बुलाएं। वैसे वर्क फ्रॉम होम कराएं तो बेहतर होगा। दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों में अनिवार्य ऑनलाइन क्लासेज को मंजूरी दी गई। साथ ही दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक दिल्ली के प्राथमिक स्कूल कल शनिवार 5 नवम्बर से बंद कर दिए हैं।

सिर्फ बीएस-6 वाली गाड़ियों को एंट्री

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीटिंग में लिए वायु प्रदूषण कम करने के कड़े फैसलों में राजधानी दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 वाली गाड़ियों को ही एंट्री पर मिलेगी। दिल्ली में सिर्फ सीएनजी ट्रकों को भी इजाजत दी गई है। डीजल गाड़ियों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। राजधानी को प्रदूषण से बचाने के लिए 500 पर्यावरण बसें चलाईं जाएंगी। हाईवे रोड कंस्ट्रक्शन पर भी दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है।

बाजार अलग-अलग टाइम पर खोलने और ऑड ईवन सिस्टम पर विचार

इसके अतिरिक्त पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, दिल्ली में बाजार खुलने का समय अलग अलग करने, ऑड ईवन सिस्टम लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

Updated on:
4 Nov 2022, 2:53 PM IST
Published on: