राष्ट्रीय

Diwali 2024: हैदराबाद में बड़ा हादसा, पटाखे की दुकान में विस्फोट

हैदराबाद के सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दिवाली के लिए लगाई गई एक पटाखे की दुकान में आग लग गई।
less than 1 minute read
Feature image

बाजार में दिवाली Diwali की तैयारी शुरू हो चुकी है। पटाखों की दुकानें लग गई है ऐसे में सभी दुकानदारों को ज्यादा सतर्क होने की जरुरत होती है। लेकिन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पटाखे की एक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां पटाखे की एक दुकान में आग लग गई। आग इस कदर भड़की की एक के बाद एक धमाके होने लगे।

ये है मामला

हैदराबाद के सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दिवाली के लिए लगाई गई एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने रूप ले लिया और पटाखे फूटने लगे। दुकान में धमाका होते देख दुकान का मालिक और कर्मचारी डर के मारे मौके से भाग गए। आग इतनी भड़की की पास में खड़ी दो पहिया गाड़ियों में भी आग लग गई।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग वाले

आग लगने की खबर मिलते ही सुल्तान बाजार से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गईं। इलाके में लगातार हो रहे धमाकों के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से दुकानदारों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है।

धारा 144 लागू

एक तरफ ये हादसा हुआ है तो वहीं हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने 27 अक्टूबर, 2024 से एक महीने के लिए हैदराबाद पुलिस सीमा में धारा 144 लागू कर दी है। कहा गया है कि कई संगठन/पार्टियां धरना और विरोध प्रदर्शन करके हैदराबाद शहर में सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

Published on:
28 Oct 2024 09:30 am
Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: SIT की रिपोर्ट के बाद 8 लोगों पर FIR दर्ज, ट्रस्ट ने नामजद किए मुख्य आरोपी

SIR में नागरिकता साबित करने के लिए मान्य होगा पासपोर्ट, केंद्र सरकार के बयान को चुनाव आयोग ने पलटा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान के न्योते ने भारत के सामने खड़ी की बड़ी कूटनीतिक चुनौती

कोलकाता गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, CM शुभेन्दु ने TMC पर साधा निशाना, कांग्रेस बोली- निर्माण की अनुमति किसने दी?

Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी