राष्ट्रीय

एक लीटर दूध के लिए डबल मर्डर: गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Ara Crime: भोजपुर जिले के आरा में महज 1 लीटर दूध के लिए डबल मर्डर हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद किया है।

2 min read
Mar 16, 2025
भोजपुर में डबल मर्डर, लीटर दूध को लेकर हुआ था विवाद

Ara Crime: बिहार में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। बदमाशों के हाथ अपनी जान गंवा रहे है। बीते कुछ दिनों से हो रही घटनाओं से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। अब बिहार में दूध को लेकर झगड़ा हो गया, इसमें दो लोगों मौत हो गई है। हम बात कर रहे है भोजपुर जिले के आरा शहर की। यहां एक लीटर दूध के लिए डबल मर्डर हो गया। यह घटना भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग

सेमरा गांव में रविवार सुबह दूध के लिए खून बहाया गया है। दूध के लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां बरसी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में दहशत को माहौल बना हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थन से पिस्टल बरामद किया।

जल्दी पकड़े जाएंगे आरोपी, पुलिस ने दिया आश्वासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 02 और अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ ​उचित न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।

1 लीटर दूध को लेकर झगड़ा, दो की मौत

बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक लीटर दूध को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें दो लोगों जान चली गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए आरा के एसपी राज ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे के करीब सेमरा गांव औऱ बेलगांवा गांव के बीच दूध को लेकर झगड़ा हो गया था। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू और गोलीबारी तक पहुंच गया। इसमें प्रेम सिंह (बेलगांवा गांव) और धर्मेंद्र राय (सेमरा गांव) को गोली लग गई जिनकी मौत हो गई है।

Published on:
16 Mar 2025 03:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर