सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) भी मौजूद थे।
Supreme Court New Flag: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) भी मौजूद थे। नए ध्वज और प्रतीक चिन्ह की संकल्पना राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) नई दिल्ली द्वारा की गई थी। ध्वज में संविधान की पुस्तक, अशोक चक्र और सुप्रीम कोर्ट भवन अंकित है।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अदालतों में मामलों का लंबित होना हम सबके लिए चुनौती है। इसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के न्यायाधीशों की जिम्मेदारी है कि वे न्याय की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों का अदालतों में स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है, जिसे उन्होंने ब्लैक कोर्ट सिंड्रोम नाम दिया और उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय का अध्ययन करना चाहिए। राष्ट्रपति ने महिला न्यायिक अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होने पर खुशी जताई।