राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में बीते 48 घंटों में भारी बारिश के कारण 10 लोगों की मौत

मुंबई में बरसात के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। विदर्भ के क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो गई।
1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 10:46 PM IST
heavy rain
heavy rain

मुंबई। चक्रवाती तूफान गुलाब (Cyclone Gulab) का असर मध्य महाराष्ट्र में अधिक दिखाई दे रहा है। मुंबई में आज कई दिनों के बाद भारी बरसात देखी गई। दूसरी ओर मराठवाड़ा में लगातार तेज बारिश की वजह से बीते 48 घंटों में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे के अंदर और बारिश होने की आशंका जताई है।

बीते कुछ दिनों से मुंबई में हल्की बारिश हो रही थी। मुंबई सहित निकटवर्ती पालघर, कल्याण, ठाणे आदि जिलों में तेज बरसात हुई। बारिश का यह दौर बुधवार तक जारी रहने की संभावना बताई गई है। मुंबई में बरसात के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। मगर उपनगरीय ट्रेनों के आवागमन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

मूसलाधार बारिश में दस लोगों की मौत

बरसात की वजह से अधिकतर लोगों ने घर से निकलने से परहेज करा। बरसात का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा एवं विदर्भ क्षेत्र में दिखाई दिया। मराठवाड़ा के आठ जिलों में बीते 48 घंटों से मूसलाधार बारिश में दस लोगों के मारे जाने और 200 से अधिक पशुओं के बह जाने की सूचना है। विदर्भ के क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो गई।

बांधों से पानी छोड़ना पड़ा

मराठवाड़ा के औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड़, बीड, जालना एवं हिंगोली जिलों में बारिश के बाद सबसे अधिक तबाही देखने को मिली। बारिश की वजह से कई बांधों से पानी छोड़ना पड़ा है। इस दौरान बीड और लातूर जिलों में मांजरा नदी किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिला। मराठवाड़ा के आठ में से छह जिलों में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण इस क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

INDIA Alliance Rally: मोदी-शाह पर संजय राउत बड़ा बयान, बोले- देश की जनता चाहती है सत्ता में बदलाव

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद