1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने रैली को राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग की एक और कोशिश बताते हुए वोट चोरी के आरोपों पर सबूत मांगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 10:27 AM IST

Jaiveer Shergill

Jaiveer Shergill (Photo-ANI)

INDIA bloc rally : जालंधर। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने रैली को राहुल गांधी की दोबारा लॉन्चिंग की कोशिश करार देते हुए कहा कि यह कांग्रेस का एक और महंगा पीआर अभियान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रविवार को राहुल गांधी को उनकी छुट्टियों के बीच व्यस्त रखने के लिए यह आयोजन किया गया है।

शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस की रामलीला मैदान में होने वाली रैली वास्तव में 'RRL यानी राहुल री-लॉन्च' का प्रयास है। राहुल गांधी और कांग्रेस को इस रैली में कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी अब तक वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सबूत क्यों नहीं दे पाए हैं?

वोट चोरी हुई तो कांग्रेस ने कैसे जीते चुनाव?

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि अगर चुनाव में वोट चोरी हुई थी तो राहुल गांधी लोकसभा की दो सीटों से चुनाव कैसे जीत गए? उनके खाली की गई वायनाड सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी कैसे जीत गईं? उन्होंने यह भी पूछा कि अगर वोट चोरी हुई तो कांग्रेस ने तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कैसे जीत लिए?

राज्यों में सत्ता से दूरी पर घेरा

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के कमजोर होते जनाधार का मुद्दा उठाते हुए आंकड़े गिनाए। उन्होंने पूछा कि तमिलनाडु में 59 साल से कांग्रेस का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 49 साल, सिक्किम में 42 साल, उत्तर प्रदेश में 37 साल, बिहार में 36 साल, गुजरात में 30 साल, ओडिशा में 26 साल, नागालैंड में 23 साल और महाराष्ट्र में 12 साल से पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय