1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली को लेकर BJP ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। BJP प्रवक्ता CR केशवन ने 1984 सिख विरोधी हिंसा की बरसी पर रैली आयोजित करने को सिख समुदाय की भावनाओं का अपमान बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 Nov 2026, 10:51 AM IST

INDIA Bloc Mega Rally

BJP प्रवक्ता सीआर केशवन ने कांग्रेस पर साधा निशाना (Photo-IANS)

INDIA Bloc Mega Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केशवन ने रैली की तारीख पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजित करना सिख समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि 1984 की सिख विरोधी हिंसा की बरसी पर राहुल गांधी की रैली बेहद असंवेदनशील है। इससे पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी इस दिन रैली आयोजित कर क्या संदेश देना चाहते हैं?

कांग्रेस शासन में हुआ था सिख समुदाय पर अत्याचार

BJP प्रवक्ता सीआर केशवन ने 1984 की हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के शासनकाल में गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया, लोगों के घर जलाए गए और सिख समुदाय के 1,000 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।

इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता केशवन ने कांग्रेस पर जानबूझकर इस तारीख को रैली आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दिन रैली करना सिख समुदाय के जख्मों को कुरेदने जैसा है। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

BJP ने राहुल गांधी की मंशा पर उठाए सवाल

केशवन ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 1984 की दर्दनाक घटना की बरसी पर राजनीतिक रैली आयोजित करने के पीछे उनकी मंशा क्या है? उन्होंने कांग्रेस पर सिख समुदाय की भावनाओं और संवेदनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने क्या कहा? 

इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, वह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है। कांग्रेस पार्टी का अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों में कोई विश्वास नहीं रह गया है। उन्हें न तो संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है और न ही देश की संसद पर।

उन्होंने कहा कि कल आपने देखा कि उन्होंने एक 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) का आयोजन किया। यह जनता का अपमान है। वे केवल देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और पूरा देश यह सब देख रहा है। मेरा मानना है कि ऐसा वे अपनी हताशा और निराशा के कारण कर रहे हैं, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय