राष्ट्रीय

DWC Chief स्वाति मालीवाल नाराज, कहा – बृज भूषण को बचाने के लिए और क्या-क्या करेगी दिल्ली पुलिस

Breaking News दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के संग धरना दे रहे पहलवानों की झड़प हो गई। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहाकि, दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी पर क्यों उतर आई है? लड़कियों से मिलना मेरा सिर्फ हक ही नहीं मेरी ड्यूटी है। अपडेट हो रही है....

less than 1 minute read
swati_maliwal.jpg
DWC Chief स्वाति मालीवाल नाराज कहा - बृज भूषण को बचाने के लिए और क्या-क्या करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के संग धरना दे रहे पहलवानों की झड़प हो गई। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहाकि, लड़कियों से मिलना मेरा सिर्फ हक ही नहीं मेरी ड्यूटी है। मुझे समझ नहीं आ रहा दिल्ली पुलिस मेरी ड्यूटी करने में मुझे सहयोग क्यों नहीं कर रही है। दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी पर क्यों उतर आई है? दिल्ली पुलिस बृज भूषण को बचाने के लिए और क्या-क्या करेगी? दिल्ली पुलिस ने SC के कहने पर FIR दर्ज़ की है। अभी तक नाबालिग लड़की का बयान तक नहीं लिया गया है। बृजभूषण को गिरफ़्तार करने की जगह दिल्ली पुलिस लड़कियों को परेशान कर रही है।

हम अपने मेडल्स भारत सरकार को लौटा देंगे - बजरंग पूनिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स और पुलिस के बीच बुधवार देर रात बवाल मच गया। कुछ रेसलर्स को चोटें आई हैं। झड़प के बाद मेडल विजेता पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रोने लगीं। गुरुवार को बजरंग पूनिया ने कहा कि, हम अपने मेडल्स भारत सरकार को लौटा देंगे। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि अब यह लड़ाई लंबी चलेगी। ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लगातार 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई भी होनी है।

Updated on:
04 May 2023 09:53 am
Published on:
04 May 2023 09:46 am
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत