राष्ट्रीय

Earthquake : भारत के इन इलाकों में फिर हिली धरती, भूकंप के तेज झटकों कांप गया प्रदेश

एनसीएस के अनुसार शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के केमांग पश्चिम में 27.21 उत्तर अक्षांश और 90.30 पूर्व देशांतर रेखा के करीब यह भूकंप आया। यही इसका केंद्र था और भूकंप की गहराई का केंद्र 32 किलोमीटर था।

less than 1 minute read

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के केमांग पश्चिम में शनिवार सुबह 7.34 बजे भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही। इस भूकंप में किसी के जान माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के इन झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार शनिवार को लेह में 27.21 उत्तर अक्षांश और 90.30 पूर्व देशांतर रेखा के करीब यह भूकंप आया। यही इसका केंद्र था और भूकंप की गहराई का केंद्र 32 किलोमीटर था।

Published on:
06 Jul 2024 08:05 am
Also Read
View All

अगली खबर