राष्ट्रीय

Earthquake : भूकंप के झटकों से आधी रात को थर्रा उठा भारत का ये राज्य, उड़ गई नींद बेचैन हुए लोग

Earthquake in india : पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के एक शहर में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राज्य के अंजोव में यह झटके लोगों को लगे हैं। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोरेंग में भूकंप के झटके आधी रात को 2.26 बजे महसूस किए गए।

2 min read

Earthquake in india : देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के अंजोय में आधी रात का आए भूकंप ने सनसनी मचा दी। आधी रात को लगे भूकंप के झटके के कारण लोगों की नींद उड़ गई। इसके बाद बाद पूरी रात दहशत में ही लोगों ने गुजारी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिलनी जानकारी के अनुसार यह भूकंप आधी रात 2.26 मिनट पर लोगों ने महसूस किए। यह भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई में 28.33 उत्तर अक्षांश और 96.36 पूर्व देशांतर पर आया। बस गनीमत यह रही कि भारी बारिश के बीच कहीं किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आपको बता दें कि ​बीते 24 घंटे में पूर्वोत्तर में तीन भूकंप आ चुके हैं। सबसे पहला भूकंप असम के सोनितपुर में आया है। इसकी तीव्रता 2.5 रही और दूसरा भूकंप मणिपुर के कंगोपी आया है। इसकी तीव्रता 3.2 रही।

Earthquake : धरती की ये सात प्लेटों पैदा करती हैं भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक धरती के भीतर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। यह लगातार घूमती रहती हैं और जब यह आपस में ही टकराती हैं तो धरती में कंपन पैदा होता है। इस कंपन को ही भूकंप कहते हैं। यह कंपन कितना तेज और कितना कम है। इस आधार पर भूकंप की गति तय की जाती है। भूकंप के लिए 1 से 9 स्केल तक कंपन गति तय की गई है। इसमें 9 सबसे खतरनाक स्तर है। भूकंप की तीव्रता को उसके एपीसेंटर से नापा जाता है।

Earthquake : भूकंप कितने प्रकार के होते हैं? जानिए A To Z

Induced Earthquake : यह इंसानी हलचल और उनकी गतिविधि के कारण उत्पन्न होता है। इसमें विस्फोट से लेकर बांध बनाने तक की प्रक्रिया शामिल है। इसके कारण भूकंप आता है।

Volcanic Earthquake : यह भूकंप ज्वा​लामुखी के फटने या फिर फटने के बाद आता है। ज्वालामुखी फटने दौरान उर्जा धरती में हलचल पैदा करती है। इस कंपन को ही भूकंप कहते हैं।

Collapse Earthquake : जमीन के अंदर या फिर बाहर गुफाओं, सुरंग या फिर अन्य विस्फोर्ट से होने वाली हलचल के कारण यह भूकंप आता है।

Explosion Earthquake : यह भूकंप किसी परमाणु या रासायनिक विस्फोट की वजह से पैदा होते हैं। जैसे राजस्थान के पोकरण में परमाणु विस्फोट के कारण कंपन पैदा हुआ था।

Published on:
12 Aug 2024 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर