राष्ट्रीय

‘ECI हुआ हाईजैक’, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लगाया बीजेपी पर चुनावी लोकतंत्र को लूटने का आरोप

Surjewala Targets BJP: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है!
2 min read
Sep 24, 2026
Randeep Singh Surjewala
रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo - Video Screenshot from @rssurjewala)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने SIR के ज़रिए वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ की और बीजेपी को फायदा पहुंचाया! विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है! वहीँ बीजेपी इन आरोपों को बेबुनियाद बता रही है! दोनों पार्टियों के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं! इसी बीच अब कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने बीजेपी पर निशाना साधा है!

"ECI हुआ हाईजैक"

सुरजेवाला ने बीजेपी पर चुनावी लोकतंत्र को लूटने का आरोप लगाया है! सुरजेवाला ने कहा कि ECI हाईजैक हो गया है! वोटर लिस्ट पर कब्ज़ा कर लिया गया है। CEC भी इसमें शामिल है! सुरजेवाला ने यह भी कहा कि SIR के ज़रिए वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम चोरी कर लिए गए हैं! सुरजेवाला ने ज्ञानेश कुमार की बीजेपी के साथ मिलीभगत बताई और कहा कि भारत के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला हो रहा है! उन्होंने यह भी कहा कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों को नज़रअंदाज किया गया और ज्ञानेश कुमार को CEC के पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

"लोकतंत्र की नींव हर व्यक्ति के वोट देने के अधिकार पर टिकी है"

सुरजेवाला ने दावा किया गया कि अकेले कर्नाटक में वोटर लिस्ट से 1.08 करोड़ नाम हटाए गए और 43 लाख नोटिस जारी किए गए। सुरजेवाला ने कांग्रेस के आरोपों के तहत ये आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा, "हम एक बेहद अहम मुद्दे पर बात करने आए हैं, जिसका असर हमारी राजनीति, हमारे देश, हमारे राज्य कर्नाटक और हमारे लोगों पर पड़ता है। लोकतंत्र की नींव हर व्यक्ति के वोट देने के अधिकार पर टिकी है।"

चुनाव आयोग का क्या कहना है?

इस पूरे मामले में चुनाव आयोग का कहना है कि ड्राफ्टिंग के दौरान लिखित टिप्पणियाँ, तकनीकी सुझाव और आपसी मतभेद एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था के सामान्य कामकाज का हिस्सा हैं। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि SIR से जुड़े फैसलों समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।