राष्ट्रीय

‘दुखद, लेकिन आश्चर्य नहीं’…, संजय सिंह के घर ED की रेड को लेकर विपक्षी नेताओं का बयान, जानें किसने क्या दी प्रतिक्रिया

ED raid on Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर विपक्ष के नेताओं का बयान सामने आया है। जानें किसने क्या प्रतिक्रिया दी है।

less than 1 minute read
ED raid on Sanjay Singh
ED raid on Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। ईडी की टीम दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप नेता के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी कर रही है। संजय सिंह के घर के बाहर CRPF के जवानों को तैनात किया गया है। इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। 'यह सिर्फ PM (नरेंद्र) मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं।' वहीं इस मामले पर विपक्ष के कई दिगग्ज नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

भाजपा के निशाने पर भारत गठबंधन

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत गठबंधन को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "पत्रकारों पर छापेमारी हुई थी... और आज सुबह संजय सिंह के घर पर छापेमारी हुई. अब इस देश में... विपक्ष की कोई जरूरत नहीं... लोकतंत्र में सिर्फ एक ही पक्ष होगा जो सत्ता में है और वह है भाजपा सरकार। वे भारत गठबंधन को निशाना बना रहे हैं। ईडी और सीबीआई उनके घर पर छापेमारी कर रही है...''

दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कही ये बात

इस मामले पर भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, ''ईडी ने एक्साइज पॉलिसी मामले में छापेमारी की है। सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके कट्टर ईमानदार नेता अब बेनकाब हो रहे हैं। हम पहले ही दिन से कह रहे हैं कि वे (आप ने ) दिल्ली के लोगों लूटे थे। संजय सिंह का नाम पहले से ही चार्जशीट में था..."

Updated on:
04 Oct 2023 10:28 am
Published on:
04 Oct 2023 10:26 am
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला