राष्ट्रीय

राहुल गांधी नागरिकता विवाद में ED ने शिकायतकर्ता के दर्ज किया बयान

शिकायतकर्ता ने कहा कि ED ने मुझे तलब किया है। राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने के सबूत मौजूद हैं। मैंने लखनऊ सीबीआई के साथ सबूत पहले ही साझा कर दिए हैं।
2 min read
Sep 09, 2025
Rahul Gandhi
10 सितंबर को रायबरेली में राहुल गांधी। (Photo-IANS)

Rahul Gandhi citizenship row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता मामले में मंगलवार को ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कर्नाटक बीजेपीके एक कार्यकर्ता का बयान दर्ज किया है। ईडी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि ED ने मुझे तलब किया है। राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने के सबूत मौजूद हैं। मैंने लखनऊ सीबीआई के साथ सबूत पहले ही साझा कर दिए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता ने दिया था ये दावा

शिकायतकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें दावा किया था कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज और कुछ ईमेल है, जो कि यह साबित करते हैं कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। इसलिए वे भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं और इसलिए लोकसभा सदस्य का पद नहीं संभाल सकते।

केंद्र ने ब्रिटिश अधिकारियों को लिखा पत्र

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केंद्र ने ब्रिटिश अधिकारियों को पहले ही पत्र लिख दिया है। वहीं 28 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शिकायतकर्ता को केंद्र द्वारा 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था। 

‘मामले में विचार करने की आवश्यकता’

अपने अंतरिम आदेश में पीठ ने कहा- हम प्रथम दृष्टया इस बात से संतुष्ट हैं कि मामले पर विचार किए जाने की आवश्यकता है, क्योंकि याचिकाकर्ता एक बहुत शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ अपना मामला चला रहा है। 

जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के दिए निर्देश

पीठ ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता को लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता को जारी नोटिस के अनुसरण में उसे रायबरेली के पुलिस स्टेशन कोतवाली में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना है। 

शिकायतकर्ता ने क्या दी दलील

बता दें कि शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि जून 2024 में उनकी शिकायत पर सीबीआई जाँच कर रही है और उन्होंने दावा किया कि वह कई बार दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश हुए और गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के सबूत पेश किए। सीबीआई ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

Updated on:
09 Sept 2025 02:50 pm
Published on:
09 Sept 2025 02:50 pm
Also Read
View All
Jharkhand Protest: ‘अंतिम सांस तक तिरंगा फहराना चाहता हूं’, अस्पताल में जबरन रोके जाने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का भावुक बयान

TMC छोड़ेंगे कुणाल घोष? स्वतंत्रता दिवस पर बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचे, सियासी अटकलें तेज

Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान