ED Action Against Amtek Auto: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के मामले में शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गुरुग्राम स्थित एमटेक ऑटो लिमिटेड (Amtek Auto Limited) की 5,115 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
ED Action Against Amtek Auto: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के मामले में शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गुरुग्राम स्थित एमटेक ऑटो लिमिटेड (Amtek Auto Limited) की 5,115 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। एमटेक ऑटो पर सरकारी बैंकों से 27,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। ED ने कार्रवाई में 85 संपत्तियां जब्त की हैं। सभी संपत्तियां 13 अलग-अलग राज्यों में फैली हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बैंकों के धन की लॉन्ड्रिंग के आरोपी एमटेक समूह की अन्य कंपनियों में एआरजी लिमिटेड, ACIL लिमिटेड, मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड और कैस्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड शामिल हैं, जिनके प्रवर्तक अरविंद धाम हैं।
ED ने बताया कि एमटेक समूह के प्रवर्तक अरविंद धाम और उनके समूह की कंपनियों ने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का लोन लिया था। ये सारा पैसा 500 से अधिक शेल कंपनियों में लगा दिया। इसके बाद कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर कर दया। इस ममाले में फरवरी में Supreme Court में अरविंद के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। इसी पर ED को जांंच का आदेश दिया गया था। ED की जांच में धन का लेन-देन सामने आने के बाद 9 जुलाई को अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया।