ED Team Attacked in Kerala: केरल में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम और कन्नूर स्थित आवासों पर छापेमारी की। इस दौरान विजयन के समर्थकों ने ईटी की टीम पर हमला कर दिया।
Breaking News: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर छापा मारने वाले ईडी अधिकारियों पर सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस दौरान भीड़ ने ईडी के अधिकारियों के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता छापे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
विजयन के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही थी तब बाहर सीपीआई (एम) कार्यकर्ता जमा हो गए। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ईडी की टीम लौटने लगी तो वहां मौजूद भीड़ ने धावा बोल दिया। हाथों में ईंट और पत्थर लेकर उनकी गाड़ियों पर हमला बोल दिया।
182 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी अभियान पूरा करने के बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास से लौटते समय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हो गया। हालांकि अधिकारी सुरक्षित रूप से अपने जोनल कार्यालय पहुंच गए। छापेमारी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सात घंटे तक चली छापेमारी को पूरा करने के बाद तिरुवनंतपुरम में विजयन के घर से निकलते समय उन्हें निशाना बनाया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन के नेतृत्व में सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने विजयन के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया। सीपीआईे(एम) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जब ईडी टीम पर हमला हुआ, तब सीआरपीएफ जवान और केरल पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईडी के वाहनों पर अंडे और ईंटें फेंकीं और लाठियों से कारों के विंडशील्ड तोड़ दिए।
यह खबर अपडेट की जा रही है…