राष्ट्रीय

Delhi liquor scam: अरविंद केजरीवाल से बिना पूछताछ चार्जशीट दाखिल करेगी ED, जानिए क्यों?

Delhi liquor scam: सूत्रों के मुताबिक, ED मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछताछ किए बिना ही आप के खिलाफ इसी हफ्ते चार्जशीट दायर कर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 9:23 AM IST
 ED will file charge sheet in Delhi liquor scam without interrogating Arvind Kejriwal

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछताछ किए बिना ही आप के खिलाफ इसी हफ्ते चार्जशीट दायर कर सकती है। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय 9 दिसंबर को राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता से पूछताछ की थी।

जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राज्यसभा सांसद
पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पाार्टी के वित्तीय लेनदेन से जुड़े सभी फैसलों की जानकारी रखते हैं। ऐसे में ईडी ने एजेंसी के मुख्यालय में 9 दिसंबर को उनसे पूछताछ की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूछताछ के बाद ईडी आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस हफ्ते में कभी भी चार्जशीट दायर कर सकती है।

जांच में खुलासा पार्टी को मिला 100 करोड़

सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि चार्जशीट जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उन मुख्य लाभार्थियों में से एक थी जिसे रिश्वत के रूप शराब कार्टेल से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके लिए शराब नीति से जुड़े नियमों में कथित तौर पर बदलाव भी किया गया था। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुकदमे को छह महीने के भीतर पूरा करने का वादा किया है।

ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा था समन

बता दें ईडी ने 2 नवंबर को शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन मु्ख्यमंत्री ने ये कहते हुए जांच में शामिल होने से मना कर दिया था कि उन्हें पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए यात्रा करनी है। चुनाव खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि केजरीवाल और AAP के अन्य लोगों को फिर से बुलाया जा सकता है। हालांकि ED ने इससे अलग कदम उठाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से पूछताछ करने का फैसला किया। ऐसे में एजेंसी जल्द से जल्द इस मामले की चार्जशीट दाखिल करना चाहती है।

Published on: