2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में ‘AAP’ को एक और झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा

पंजाब में आप को एक और झटका। अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। जानें क्या कहा और पहले किन विधायकों ने छोड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 2 Nov 2026, 10:04 AM IST

Punjab AAP MLAs resign

कुंवर विजय प्रताप सिंह (फोटो- IANS)

आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में एक और बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले के दो विधायकों के बाद अमृतसर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह जून 2025 में ही आम आदमी पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित किए जा चुके थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कुंवर विजय प्रताप ने एक्स पोस्ट में कहा, "अमृतसर के मेरे भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा। आपके सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद से हमें मिलकर एक सामूहिक प्रयास करना होगा। हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा। आज पंजाब नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है। ऐसे में फिर से एक प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाना होगा।"

कुंवर विजय ने आगे कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, एक विधायक के तौर पर मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे किए हैं, यानी वे सभी काम पूरे किए हैं, जो एक विधायक को करने चाहिए। इसके अलावा, पार्षद, मेयर और सांसद के कार्यक्षेत्र अलग होते हैं। मैंने अपने द्वारा किए गए कार्यों का क्षेत्र-वार विवरण भी दिया है, जो समाचार पत्रों और मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति में 'माई-बाप' (हुक्म चलाने वाली) संस्कृति को खत्म किया और जनता को अपनी प्रेरणा मानकर काम किया।"

उन्होंने आगे कहा, "पंजाब विधानसभा में मैंने हमेशा अमृतसर के लोगों की आवाज उठाई। मैंने पानी और सीवेज की समस्याओं से लेकर सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नालों, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी कॉलेज और बरगारी बेअदबी मामले जैसे मुद्दों को पूरी बेबाकी से उठाया। यह पहली बार था जब पंजाब विधानसभा में किसी ने विशेष इलाकों और मोहल्लों का नाम लेकर वहां की समस्याओं को उठाया। आपके साथ मिलकर एक भविष्य की रणनीति बनाते हुए, मेरा लक्ष्य एक साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना होगा। मेरा एकमात्र उद्देश्य है, 'पंजाब सबसे पहले'। इसके अलावा, मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है।"

इससे पहले पंजाब के पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय