राष्ट्रीय

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा

Mallikarjun Kharge Terrorist Remark: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने नोटिज जारी किया है।

2 min read
Apr 22, 2026
Congress President Mallikarjun Kharge ( photo - ani )

Election Commission notice to mallikarjun kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा तमिलनाडु की राजधानी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने का संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी।

चुनाव आयोग से मिला था भाजपा प्रतिनिधिमंडल

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू के नेतृत्व में BJP के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने इस टिप्पणी को आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार देते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस अल्टीमेटम का समय बेहद अहम है, क्योंकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल, 2026 को मतदान होना है। राज्य में मतदान से पहले के साइलेंस पीरियड के आखिरी कुछ घंटे चल रहे हैं, ऐसे में ECI पर यह सुनिश्चित करने का दबाव है कि चुनाव प्रचार केवल मुद्दों पर आधारित रहे।

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कांग्रेस अध्यक्ष ने BJP का समर्थन करने के लिए AIADMK की आलोचना की और PM मोदी को 'एक ऐसा आतंकवादी बताया जो समानता में विश्वास नहीं रखता।' हालांकि जब उनसे शब्दों के चयन के बारे में पूछा गया, तो खरगे ने तुरंत अपना बचाव करते हुए कहा कि उनका मतलब यह था कि PM अपने राजनीतिक विरोधियों को आतंकित कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं… मेरा जो मतलब था, मैं उसे स्पष्ट करना चाहता हूं, वह यह है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। ED, IT और CBI जैसी संस्थाएx उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं। इस स्पष्टीकरण से भी स्थिति शांत नहीं हुई, क्योंकि BJP ने खरगे की टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और उनसे माफी मांगने की भी मांग की।

राहुल गांधी के साथ रहकर बिगड़ने लगी है भाषाः शाह

उधर, पश्चिम बंगाल के दमदम उत्तर में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खरगे आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहकर उनकी भाषा बिगड़ने लगी है। उन्होंने कहा, मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही खिलेगा।

Updated on:
22 Apr 2026 07:18 pm
Published on:
22 Apr 2026 06:51 pm
Also Read
View All