राष्ट्रीय

झारखंड में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, चूहे की तरह हथियार छोड़ भागे माओवादी

सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के कुछ शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने गैंग के साथ कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बार एक अभियान चलाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 1:02 PM IST
Feature image

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा शिकंजा कसते देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई राउंड गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में असलहा और अन्य सामान बरामद हुए।

दरअसल, सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के कुछ शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने गैंग के साथ कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने 14 जुलाई को छोटा नगरा थाना और मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगल में सर्च अभियान शुरू किया।

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। छोटा नगरा थाना के दोलाई गढ़ा गांव के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख, नक्सली घने जंगल फायदा उठाते हुए भाग निकले।

एक एसएलआर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को एक एसएलआर राइफल, तीन एसएलआर राइफल की मैगजीन, एक 303 राइफल, एक 303 मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्टल, 174 राउंड एसएलआर कारतूस, 34 डेटोनेटर, लैपटॉप चार्जर, नक्सल साहित्य, नक्सल लाल बैनर, 17 बैटरी, एक ब्लैक कारतूस पाउच, सात ब्लैक पिट्ठू बैग, नक्सल टोपी, दो जोड़ी नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म, काला पटका, एक पावर बैंक, तीन मोबाइल चार्जर, पांच चार्जिंग केबल, एक डिजिटल मीटर, तीन बड़े साइज की पॉलिथीन शीट, 12 टॉर्च, चार छाता, एक पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाइयों सहित अन्य सामान मिले। वहीं, माओवादियों की तलाश जारी है।

Updated on:
18 Jul 2024, 1:02 PM IST
Published on: