राष्ट्रीय

बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने कसा शिकंजा

Bihar Corruption Case: बिहार के सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने पांच ठिकानों पर छापेमारी की।
2 min read
Jul 09, 2026
EOU raid
बिहार में उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड खिलाफ छापेमारी (IANS)

EOU Raid Excise Inspector: बिहार के सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU की टीम ने अधिकारी के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकारी के पास उनकी आय से करीब 202% अधिक संपत्ति मौजूद है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग (EOU) ने आज गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को FIR दर्ज की गई थी। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) और धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसके बाद सभी टीमों ने एक साथ संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

इन पांच ठिकानों पर हुई छापेमारी

  • पटना के दानापुर स्थित आवास
  • मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर
  • मुंगेर के लल्लूपोखर स्थित व्यवसायिक भवन
  • सिवान स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय का कक्ष
  • चित्रगुप्त नगर स्थित किराए का आवास

EOU की कार्रवाई गुरुवार सुबह तक जारी रही। टीम ने सभी स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

आय से 2.36 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति का आरोप

आर्थिक अपराध प्रभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी अधिकारी ने अपनी वैध आय से 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। जांच एजेंसी अब अधिकारी के बैंक खातों, निवेश, चल-अचल संपत्तियों, व्यवसायिक गतिविधियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

सिवान उत्पाद कार्यालय में दस्तावेजों की जांच जारी

EOU की टीम सिवान स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय और बैरक परिसर में भी रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Jul 2026 12:25 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:25 pm
Also Read
View All
SIR में नहीं मिले नंदन नीलेकणि और परिवार के नाम, कई और बड़े नाम भी शामिल, 2002 की वोटर लिस्ट से जुड़ा है मामला

सत्या निकेतन हादसे के बाद सामने आई सच्चाई, ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे PG में भी मंडरा रहा मौत का खतरा, कमरों में बंद रहने को मजबूर छात्र

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के BRICS मंच पर दिखेगा चीन से UAE तक कारोबार का दम, Huawei-Alibaba समेत दिग्गज होंगे मौजूद

जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पास पहुंचे पद्म श्री सिंगर पूर्ण दास, बेटे ने इस TMC नेता की ओर किया इशारा

लाल मंदिर था असली टारगेट, जूते में था ट्रिगर, NIA की जांच में अब तक क्या क्या पता चला?