26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guwahati Firing News: गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, कई घायल

गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:11 PM IST

Guwahati hotel shootout

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग(फोटो-X/@KamalikaSengupt)

Guwahati Hotel Shootout: असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कई शव बरामद किए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

होटल बिलास इन के पास हुई वारदात


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत

बोरा सर्विस इलाके में हुई गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे किसी को निशाना बनाने की साजिश थी या फिर किसी विवाद के चलते गोलीबारी हुई। फिलहाल, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग