राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बिहार के पूर्व सीएम मांझी, पार्टी ने किया ऐलान

Bihar Politics: आगामी लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

2 min read
  ex bihar cm jitan ram manjhi will contest elections from Gaya seat in 2024 lok sabha elections

लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद ही बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। सीटों का बंटवारा होने के बाद सभी पार्टियों ने अब अपने-अपने खोलना शुरु कर दिया। एक तरफ बीजेपी और जदयू ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम ऐलान भी नहीं किया है। वहीं, चिराग ने हाजीपुर से चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। इन सबके बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने सीट भी बता दिया है जहां से वह चुनावी जंग में उतरेंगे। बता दें कि एनडीए के घटक दल हम को बंटवारे में एक सीट मिली है।

बिहार की इस सीट से चुनावी जंग में उतरेंगे मांझी

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में कैबिनेट में मंत्री संतोष सुमन ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पिता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से खुद चुनावी जंग में उतरेंगे। यह फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में गया लोकसभा से हम पार्टी को सीट दी गई इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

गया के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा

इस दौरान संतोष सुमन ने कहा कि गया जिले के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना और गरीबों की आवाज बनना मुख्य एजेंडा है। जीतन राम मांझी 28 मार्च को नामांकन भरेंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि इंडिया महागठबंधन की तरफ से राजद का प्रत्याशी मैदान में होगा। हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मांझी गया सीट से चुनाव लड़े थे। जदयू ने मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह तीसरे नंबर पर रहे थे और हरि मांझी सांसद बने थे।

Updated on:
21 Mar 2024 02:56 pm
Published on:
21 Mar 2024 02:53 pm
Also Read
View All
हिमाचल प्रदेश में कल से शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, घर-घर पहुंचकर जुटाई जाएगी 33 सवालों की जानकारी

Ambikapur Crime: ढोंगी बाबा ने महिला को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, अच्छा रिश्ता आएगा, जॉब भी लगेगी

NCERT ने बदला अपना फैसला, कक्षा 9 की इतिहास की किताब में दोबारा छपेगी सिंधु घाटी सभ्यता की- ‘डांसिंग गर्ल’

अब TMC विधायक मदन मित्रा को किस बात का सता रहा डर? बोले- ‘जिस सिंबल से चुनाव जीता, उसे छोड़ा तो केस होगा’

टीएमसी में बगावत के बाद कांग्रेस ने कोर्ट से कर दी बड़ी अपील, जानें क्यों की जजों की संख्या बढ़ाने की मांग