राष्ट्रीय

Ex Cm चंपई सोरेन ने दिया Jharkhand CM हेमंत सोरेन को झटका, नई पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव में बगावत से बिगाड़ेंगे खेल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आखिरकार बगावत का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। वह न तो कांग्रेस के साथ जाएंगे और न ही भाजपा के साथ जाएंगे। फिलहाल पार्टी का क्या नाम होगा। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2024

Jharkhand Ex CM : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आखिरकार बगावत कर दी है। कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। इससे अब साफ हो गया है कि इस बार झारखंड विधानसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सरल नहीं होने जा रहा है। विधानसभा का चुनाव दिसंबर के अंत तक है और इससे पहले मुकाबला त्रिकोण हो गया है।

गौरतलब है कि जुलाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहाई मिली और ठीक 24 घंटे अंदर ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन गई। चंपई हेमंत के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बने थे और 3 जुलाई तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का बहुत करीबी माना जाता था। अब चंपई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इसका नाम और सिंबल क्या होगा यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

इस्तीफे के बाद छलका था चंपई सोरेन का दर्द

कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन का दर्द झारखंड के सीएम पद से हटने पर छलक पड़ा था। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्हें थोड़ा और समय मिलता तो राज्य के विकास के लिए और भी बहुत कुछ करने की इच्छा थी। मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा था कि काम करने वाले व्यक्ति की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं होतीं। मैंने सीएम के रूप में अच्छा काम करने का प्रयास किया। हमने सभी जाति, समुदाय के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं लाईं। मैं कम समय में जितना काम कर पाया, उससे संतुष्ट हूं।

Updated on:
21 Aug 2024 07:42 pm
Published on:
21 Aug 2024 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर