राष्ट्रीय

Ex CM: चंपई सोरेन के ढाई चाल से CM Hemant Soren सरकार का काउंटडाउन शुरू, कहा नए दोस्तों के साथ करेंगे झारखंड का विकास

EX CM Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला का दौरा किया। उन्होंने कहा कि "मैं नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं, आप सभी के प्रेम ने हमारे मन को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। कुछ दिनों में हम संगठन बनाने जा रहे हैं। एक नए दोस्त के साथ आगे बढ़ेंगे।
2 min read
Aug 25, 2024
Feature image

EX CM Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम संगठन बनाएंगे और नए दोस्त के साथ झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने सियासी कदम से राज्य की राजनीति को बदलने का मन बना लिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने झारखंड के सरायकेला का दौरा किया और इस दौरान अपने आगामी राजनीति कदम का संकेत दिया।

चंपई सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं, आप सभी के प्रेम ने हमारे मन को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। कुछ दिनों में हम संगठन बनाने जा रहे हैं। एक नए दोस्त के साथ आगे बढ़ेंगे। हम सब मिलकर झारखंड को संवारने और सजाने का काम करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि झारखंड के सभी परिवार को सम्मान मिले।"

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पांच महीने काम करने का मौका मिला। इस दौरान किए गए कार्य आईने की तरह साफ हैं, सभी ने देखा की एक सरकार को इस तरीके से काम करना चाहिए। हर विभाग को एक्टिव कर दिया था, कोई भी दो नंबर का काम नहीं होता था। क्राइम को रोकने के लिए हमने काम किया, हमें विश्वास है कि जैसे जनता का प्यार अब तक मिला, वैसे ही आगे भी मिलता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिस संगठन को अपने खून- पसीने से सींचा, उस पार्टी ने वो सम्मान नहीं दिया। इसलिए अब नया इतिहास लिखने निकला हूं। हमने टाटा जैसी कंपनी से लोहा लिया। जादूगोड़ा माइंस को लेकर यहां के आदिवासी- मूलवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। अलग झारखंड राज्य के लिए महीनों परिवार की चिंता छोड़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ जंगल- जंगल भटकता रहा। मेरे बच्चे कैसे बड़े हुए मैंने नहीं देखा।

चंपई सोरेन ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं कभी आपकी आवाज को दबने नहीं दूंगा। गरीब, आदिवासी, किसान, विद्यार्थी, युवा सभी को उनका अधिकार दिलाऊंगा। आपका प्यार इसी तरह मिलता रहा तो झारखंड को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति पर लाकर खड़ा कर दूंगा। क्योंकि मुझे यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी है।

बता दें कि राज्य सरकार से बगावत कर नया अध्याय लिखने की घोषणा करने के बाद, चौथे दिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार को सरायकेला पहुंचे। यहां पर सरायकेला की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Updated on:
25 Aug 2024 08:42 am
Published on:
25 Aug 2024 08:42 am
Also Read
View All
Trump Iran Deal: ‘जंग खत्म नहीं हुई, सिर्फ रुकी है’, ट्रंप बोले- ईरान ने नहीं मानी बात तो फिर करेंगे हवाई हमला

CJP प्रदर्शनकारियों पर चलाने के लिए RAF जवानों को दिए गए थे पेलेट गन! आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा

‘गोलीबारी होगी, बदसलूकी और हत्याएं होंगी’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS नेता की विवादित टिप्पणी, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने भेजे नोटिस, कार्रवाई न करने के दावों पर कहा जांच होने तक नहीं रुकेगी प्रक्रिया

NEET-UG Row: राधाकृष्णन समिति की 101 में से 27 सिफारिशें अब तक लागू नहीं, NTA अब भी करा रहा है भर्ती परीक्षाएं