राष्ट्रीय

बेकाबू हुई तेज़ रफ्तार कार और पेड़ से जा टकराई, अमरेली में 3 लोगों की मौत

Amreli Car Accident: गुजरात में आज एक कार एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Dec 17, 2025
Amreli car accident
Car accident in Amreli (Photo - Video screenshot)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले आए दिन ही कहीं न कहीं देखने को मिलते हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। भारत (India) में भी रोड सेफ्टी में चूक होने की वजह से इस तरह के सड़क हादसों के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। इसी तरह का एक कार एक्सीडेंट (Car Accident) आज, बुधवार, 17 दिसंबर को तड़के सुबह हुआ। गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) में कार एक्सीडेंट से हड़कंप मच गया।

बेकाबू हुई तेज़ रफ्तार कार और पेड़ से जा टकराई

आज तड़के सुबह गुजरात के अमरेली में हुए कार एक्सीडेंट से चीखपुकार मच गई। कार तेज़ रफ्तार में जा रही थी और तभी ड्राइवर के कंट्रोल खोने की वजह से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद वो सड़क किनारे के पेड़ से जोर से जा टकराई।

3 लोगों की हुई मौत

एक्सीडेंट के समय कार में 4 लोग सवार थे। जानकारी मिलने के बाद अमरेली फायर एंड इमरजेंसी टीम, स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। चारों को कार से बाहर निकाला गया, तो उनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एक व्यक्ति घायल

इस कार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गया। अमरेली फायर एंड इमरजेंसी टीम ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्राइवर का कार पर से कंट्रोल किस वजह से छूटा। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के नाम और उनके मूल स्थान का खुलासा नहीं किया है।

Updated on:
17 Dec 2025 09:48 am
Published on:
17 Dec 2025 09:48 am
Also Read
View All
‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, कहा- ‘यह मेरे लिए नया विषय है’