राष्ट्रीय

मौसम ने ली करवट, अगले दो दिन ठंड बरपाएगी कहर, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Cold Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बर्फबारी और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

2 min read
Dec 22, 2025
कोहरे का अलर्ट (IANS)

Fog and Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। यूपी, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहेगा। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटों का अलर्ट

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आ सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

कोहरे की स्थिति को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में आज सुबह से लेकर रात तक घना कोहरा छाया रह सकता है। बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में 24 दिसंबर तक घना कोहरा रहने की उम्मीद है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

उत्तराखंड और झारखंड में कोल्ड डे

ठंड के अलर्ट की बात करें तो बिहार और उत्तराखंड में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। 22 दिसंबर को उत्तराखंड और झारखंड के कुछ इलाकों में, जबकि 22 और 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रह सकता है। लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य

तापमान में बदलाव की जानकारी देते हुए IMD ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 दिनों में 3-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद 4 दिनों में 3-5 डिग्री गिरावट आएगी।

पूर्वी भारत में कोई बदलाव नहीं

पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक स्थिर रहेगा, फिर 2-3 डिग्री गिरावट। महाराष्ट्र में 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी, जबकि गुजरात में अगले 2 दिनों में स्थिर और फिर 2-3 डिग्री गिरावट। देश के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं।

Also Read
View All

अगली खबर