राष्ट्रीय

Food poisoning: सरकारी स्कूल में नाश्ता करने के बाद 35 छात्र बीमार, खाने में ‘छिपकली’ मिलने का आरोप

Food poisoning: एक सरकारी स्कूल में लापरवाही की घटना सामने आई है। मेडक जिले में एक सरकारी छात्रावास में नाश्ता करने के बाद 35 छात्र बीमार पड़ गए है।

less than 1 minute read

Food Poisoning: तेलंगाना में एक सरकारी स्कूल में लापरवाही की घटना सामने आई है। मेडक जिले में एक सरकारी छात्रावास में नाश्ता करने के बाद 35 छात्र बीमार पड़ गए है। रामायमपेट के टीजी मॉडल स्कूल के 35 छात्र नाश्ता करने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। खाना खाने के बाद छात्रों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में छिपकली थी।

खाने में छिपकली गिरने के आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि नाश्ते में छिपकली गिर गई थी। उनका कहना है कि पास में मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए छिपकली की कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बना पाई। बीमार छात्रों को तुरंत रामायमपेट के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हैदराबाद कैंटीन में चटनी में मिला था चूहा

आपको बता दें कि स्कूलों के खाने में इस प्रकार के जीव पाए जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें हैदराबाद के जेएनटीयूएच सुल्तानपुर कैंटीन में परोसी गई चटनी में चूहा मिले थे। वायरल वीडियो में चूहे को चटनी में कूदते हुए देखा गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसकी पुष्टि की है।

Published on:
10 Jul 2024 11:13 am
Also Read
View All

अगली खबर