राष्ट्रीय

अकाली दल के नेता के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम को मिली गैंगस्टर्स से धमकी, मामला दर्ज

Punjab: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में धमकी भरे कॉल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामले में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने उचित सुरक्षा की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 5:08 PM IST
Former congress deputy chief minister OP soni get threat call from gangsters
Former congress deputy chief minister OP soni get threat call from gangsters

पंजाब में गैंगस्टर्स द्वारा नेताओं समेत VVIP लोगों को धमकी भरे कॉल के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामले में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता ओपी सोनी से जुड़ा है जिन्हें गैंगस्टर्स से धमकियाँ मिली हैं। उनके पर्सनल नंबर पर कॉल कर उनसे फिरौती मांगी गई है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, ओपी सोनी को 3 अलग-अलग नंबरों से WhatsApp कॉल आईं और फिर उनसे फिरौती की मांग की गई। फिरौती न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत कंटोनमेंट थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल उन्होंने अभी तक कोई पैसा नहीं दिया है लेकिन अपनी व परिवार को उचित सुरक्षा देने की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला को धमकी भरी कॉल आई थी। उनसे 2.5 लाख की मांग की थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथ बताया था। पुलिस ने इस मामले को भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

AIMIM के गुजरात अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने दावा किया था कि उसी ने मूसेवाला की हत्या की थी। इससे पहले कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी भरे कॉल आए थे।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में आए दिन किसी न किसी नेता को जान से मारने की धमकी मिल रही है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

Updated on:
22 Jun 2022, 5:08 PM IST
Published on: