राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शामिल हिरासत में लिए गए चार लोग

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 12 जून को हुई आतंकवादी हमले के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2024, 8:53 PM IST
Feature image

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 12 जून को हुई आतंकवादी हमले के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गंदोह के तंता इलाके में कोटा टॉप पर 12 जून को हुए आतंकवादी हमले में कथित संलिप्तता के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

गुंडोह के तंता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया

सूत्रों ने बताया कि मामले की आगे की जांच के लिए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में स्थानांतरित कर दिया गया है। दो आतंकवादी घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को भद्रवाह के चत्तरगाला इलाके और गुंडोह के तंता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

हमले में घायल हो गए थे जवान

भद्रवाह-बानी रोड पर चत्तरगाला में 11 जून को आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए थे। इसके अलावा 12 जून की शाम को एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और भाग गए।

Updated on:
21 Jun 2024, 8:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड