राष्ट्रीय

अब महिलाओं को नहीं देना होगा बस का किराया, बंगाल में आज से फ्री सेवा नियम लागू

Free Bus service for womens: पश्चिम बंगाल में 1 जून 2026 से महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा योजना लागू हो गई है। स्मार्ट कार्ड जारी होने तक महिलाएं वैध फोटो
2 min read
Jun 01, 2026
Bus permit action
नियम तोड़ने वाली बसों पर कार्रवाई (फोटो- एएनआई)

Free Bus service for womens: पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए आज से एक बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 1 जून 2026 से सभी राज्य संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना लागू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ उनकी सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच को और आसान बनाना है। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

छोटी और लंबी दूरी की बसों में सेवा लागू

राज्य के परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वेस्ट बंगाल में रहने वाली सभी महिलाएं अब राज्य संचालित छोटी और लंबी दूरी की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सरकार डिजिटल स्मार्ट कार्ड जारी करेगी, जिसमें क्यूआर कोड, लाभार्थी का नाम और फोटो दर्ज होगा।

BDO या SDO कार्यालय से प्राप्त कर सकते है स्मार्ट कार्ड

स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपने क्षेत्र के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) या सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज या अन्य मान्य सरकारी पहचान पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा हाल की एक पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होगी।

स्मार्ट कार्ड लागू नहीं होने से पहले भी फ्री सेवा

फ्री बस यात्रा योजना का लाभ केवल स्मार्ट कार्ड धारकों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार ने योजना के तत्काल क्रियान्वयन के लिए अंतरिम व्यवस्था भी की है। जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाते, तब तक महिलाएं किसी भी वैध फोटो पहचान पत्र को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

पहचान के बाद मिलेगी जीरो वैल्यू टिकट

फ्री यात्रा के दौरान बस कंडक्टर पहचान पत्र की जांच के बाद महिला यात्री को जीरो वैल्यू टिकट या थर्मल पेपर टिकट जारी करेगा। यह टिकट यात्रा का रिकॉर्ड रखने के लिए होगा, लेकिन इसके लिए किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। इस व्यवस्था से योजना के संचालन और यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी।

महिलाओं को मिलेगा लाभ

बंगाल की भाजपा सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक गतिविधियों तक पहुंच बेहतर होगी। साथ ही दैनिक यात्रा पर होने वाला खर्च भी कम होगा, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
01 Jun 2026 11:02 am
Published on:
01 Jun 2026 11:02 am