राष्ट्रीय

GAIL CBI And Bribery Case : 50 लाख की रिश्वत में CBI ने GAIL के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह सहित पांच किया गिरफ्तार

GAIL CBI And Bribery Case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
gail_cbi_and_bribery_case.png
कार्यकारी निदेशक केबी सिंह

GAIL CBI And Bribery Case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निदेशक सिंह पर 50 लाख रुपए लेने का आरोप है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर निदेशक सिंह के लिए काम करने का आरोप है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों से यह जानकारी सामने आ रही है कि गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह ने कंपनी की गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह रिश्वत ली थी। उन्होंने बताया कि केस में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम सहित कई जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि गेल भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में से एक है। यह गैस संबंधी कार्यों को संपन्न कराती है। शेयर बाजार में भी इस कंपनी के शेयर बहुत ही मजबूती के साथ बने हुए हैं।

Published on:
05 Sept 2023 04:05 pm