राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में Gail को हुआ बंपर मुनाफा, 25% की बढ़ोतरी के साथ हुआ ₹33,692 करोड़ का लाभ

Gail India: गेल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष-25 की पहली तिमाही में परिचालन से 33,692 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया। Financial Years 24 की पहली तिमाही में यह 32,227 करोड़ रुपये था।

2 min read
Sandeep Kumar Gupta Chairman of GAIL INDIA LIMITED

Gail India: गेल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष-25 की पहली तिमाही में परिचालन से 33,692 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया। Financial Years 24 की पहली तिमाही में यह 32,227 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष-25 की पहली तिमाही में कर पूर्व लाभ (PBT) 3,642 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष-24 की पहली तिमाही में यह 1,889 करोड़ रुपये था। Q1 FY-25 में कर पश्चात लाभ (PAT) 2,724 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q1 FY-24 में यह 1,412 करोड़ रुपये था।

Gail India Limited

FY 2024 में था इतने करोड़स रुपए

तिमाही के आधार पर परिचालन से राजस्व Q1 FY-25 में 33,692 करोड़ रुपये से अधिक था, जबकि Q4 FY-24 में 32,335 करोड़ रुपये था। PBTने वित्त वर्ष-25 की पहली तिमाही में 28% की मजबूत वृद्धि दर्ज की और 3,642 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष-24 की चौथी तिमाही के दौरान यह 2,842 करोड़ रुपये थी। वित्तीय वर्ष-25 की पहली तिमाही में PAT 25% बढ़कर 2,724 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्तीय वर्ष-24 की चौथी तिमाही में यह 2,177 करोड़ रुपये था, इसका मुख्य कारण गैस ट्रांसमिशन मात्रा में वृद्धि, घरेलू प्राकृतिक गैस विपणन मात्रा में वृद्धि और प्राकृतिक गैस विपणन मार्जिन में सुधार है समेकित आधार पर, परिचालन से राजस्व Q1 FY-25 में 34,822 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4 FY-24 के दौरान यह 32,833 करोड़ रुपये था। Q1 FY-25 में PBT 4,114 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q4 FY-24 में 3,099 करोड़ रुपये था। PAT (गैर-नियंत्रित ब्याज को छोड़कर) Q1 FY-25 में 3,183 करोड़ रुपये था, जबकि Q4 FY-24 में 2,469 करोड़ रुपये था।

गेल के अध्यक्ष ने कही ये बात

गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि, कंपनी ने चालू तिमाही के दौरान लगभग 1,659 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है, मुख्य रूप से पाइपलाइन, पेट्रोकेमिकल्स, जेवी में इक्विटी आदि पर, जो वार्षिक लक्ष्य का लगभग 21% यानी 8,044 करोड़ रुपये का है। उन्होंने आगे कहा कि गेल ने स्कोप-1 और स्कोप-2 उत्सर्जन के लिए अपने नेट जीरो कार्बन लक्ष्य को पहले के 2040 से बढ़ाकर 2035 कर दिया है।

Published on:
01 Aug 2024 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर