राष्ट्रीय

Gangster Arrested : पुलिस ने विक्की गौंडर के साथी को किया गिरफ्तार, कई हथियार भी जब्त

Gangster Arrested : पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल भी बरामद की है।

less than 1 minute read

Gangster Arrested : पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टरों के खिलाफ केंद सरकार के साथ राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अभियान चला रखी है। पंजाब के जालंधर में गैंगस्टर विक्की गौंडर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने इसके बारे में जानकारी की दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास पांच पिस्टल भी बरामद की गई है।

हथियार, नशा, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज

पंजाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन सैनी उर्फ़ चिंटू पर हथियार, नशा, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते नौ महीने चल रहा था फरार

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर नवीन सैनी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले नौ महीने से फरार था। यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

Updated on:
15 May 2024 10:22 am
Published on:
15 May 2024 10:21 am
Also Read
View All

अगली खबर