राष्ट्रीय

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- दिमागी दिवालियापन के शिकार हैं, 10 साल सत्ता नहीं मिली तो देश छोड़कर भाग जाएंगे

UPITS 2026: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने SIR को लेकर कांग्रेस नेता के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिमागी दिवालियापन हो गया है और दावा किया कि अगर उन्हें अगले 10 साल सत्ता नहीं मिली तो वह देश छोड़कर भाग जाएंगे।
2 min read
Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (IANS)

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। चुनाव आयोग और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानि SIR को लेकर राहुल गांधी द्वारा बार-बार उठाए जा रहे सवालों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से दिमागी दिवालियापन के शिकार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को अगले 10 साल तक सत्ता नहीं मिलती है, तो वे देश छोड़कर भाग जाएंगे।

10 साल सत्ता नहीं मिली तो देश छोड़ देंगे राहुल गांधी - गिरिराज सिंह

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी का दिमागी दिवालियापन हो चुका है। अगर अगले 10 साल तक उनको सत्ता नहीं मिली, जो कि उन्हें मिलने वाली भी नहीं है, तो मैं पक्के यकीन और पूरे आत्मविश्वास के साथ कह रहा हूं कि वे देश छोड़कर भागेंगे। जैसे वे दावे करते हैं, वैसे ही मैं भी कह रहा हूं कि 10 साल बाद भी उन्हें सत्ता नहीं मिलने वाली है। इसीलिए वे पूरे देश को आग में झोंकना चाहते हैं। वे बस फोटो खिंचवाने के लिए जगह-जगह घूमते रहते हैं।"

राहुल अर्बन नक्सल की भूमिका निभा रहे हैं: गिरिराज

राहुल गांधी द्वारा SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या राहुल गांधी को यह नहीं पता कि एक बार SIR प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आम लोगों को पूरा अवसर मिलता है कि जिनका नाम कटा है या छूट गया है, वे अपना नाम जुड़वा सकें। गिरिराज सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं जैसे इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करना राहुल गांधी की पुरानी फितरत बन चुकी है। वो आज देश में पूरी तरह से अर्बन नक्सल की भूमिका में काम कर रहे हैं, लेकिन देश का युवा जागरूक है और वह भारत की अखंडता की रक्षा के लिए संकल्पित है।

अखिलेश राज में कट्टे बनते थे, योगी राज में ब्रह्मोस - गिरिराज

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं बिल्कुल सही था जब मैंने कहा था कि अखिलेश जी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में मुख्य उद्योग कट्टा बनाना था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उसी राज्य में ब्रह्मोस मिसाइलें और फाइटर जेट बन रहे हैं। आज राज्य का निर्यात 2 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है, जो अखिलेश सरकार के समय के आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है।"

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में 20,000 करोड़ का B2B कारोबार

ट्रेड शो की सफलता का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों से यह इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगातार चौथे साल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। 10 से 15 लाख लोगों का जुटना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस इवेंट के दौरान लगभग 20,000 करोड़ का B2B (बिज़नेस-टू-बिज़नेस) कारोबार हुआ। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के जरिए राज्य के हर कोने से आए उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंच मिली है।

Updated on:
29 Sept 2026 05:39 pm
Published on:
29 Sept 2026 05:39 pm
Also Read
View All
बिहार से शुरू हुआ ‘वोट चोरी’ का खेल पूरे देश में पहुंचा, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले तेजस्वी का चुनाव आयोग पर हमला

Ahmedabad: स्कूल से लौटकर ट्यूशन जाने निकला था 14 साल का हिमांशु, लिफ्ट में फंसा गला और चली गई जान

ममता बनर्जी के INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने पर रितब्रत बनर्जी ने उठाए सवाल, बोले- ‘समय बताएगा किस मकसद से गईं’

बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे BJP विधायक, जन सुराज बोली- जब सत्ता पक्ष का ये हाल, तो जनता की कौन सुनेगा?

दिल्ली-मुंबई से यूरोप-अमेरिका का सफर होगा छोटा, पाकिस्तानी एयरस्पेस बैन के बीच चीन के रास्ते नया रूट तलाश रहा भारत