राष्ट्रीय

दूसरी जाति के लड़के से चल रहा था अफेयर, परिवार की पसंद को ठुकराया तो बौखला उठे पिता-भाई, नर्स की बेरहमी से हत्या

तमिलनाडु में नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी है. पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका ने दूसरी जाति के शख्स से शादी का फैसला किया था।

2 min read
Dec 26, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

तमिलनाडु के मदुरै से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में एक 51 साल के आदमी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि नर्स ने अपने परिवार द्वारा तय किए गए शख्स से शादी करने से इंकार कर दिया था। उसने दूसरी जाति के व्यक्ति से विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर उसके पिता और भाई बौखला उठे थे।

ये भी पढ़ें

Crime News: मां के सामने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 पुलिसकर्मियों की करतूत ने पूरे राज्य में मचाई खलबली!

अस्पताल में नर्स थी प्रियंका

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया कि मृतका की पहचान 24 वर्षीय आर प्रियंका के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विरुधुनगर जिले की रहने वाली है। प्रियंका तिरुनेलवेली के एक अस्पताल में नर्स थी।

यह घटना 20 दिसंबर को हुई। चाकू से हमले के बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 दिसंबर को सरकारी राजाजी अस्पताल में प्रियंका ने गंभीर चोटों के कारण अपना दम तोड़ दिया।

दिहाड़ी मजदूर हैं पिता-भाई

आरोपियों की पहचान 51 वर्षीय पी रमेश और 21 वर्षीय आर बालामुरुगन के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर बताए जाते हैं।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका ने दूसरे शख्स से विवाह तय होने के बाद इस महीने की शुरुआत में अपना घर छोड़ दिया था।

इसके बाद, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद वह विरुधुनगर के एक केयर होम में मिली।

20 दिसंबर को प्रियंका अपने घर जाने को तैयार हो गई। तब परिवार ने आश्वासन दिया कि शादी के मामले को बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

प्रियंका की पसंद से नाराज थे पिता-भाई

पुलिस के मुताबिक, बाप-बेटे दोनों प्रियंका की पसंद से नाराज थे। वे किसी तरह से समझा-बुझाकर उसे केयर होम से अपने घर ले गए।

प्रियंका को बार-बार समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही, जिसके बाद दोनों से उस पर चाकू से हमला कर दिया।

प्रियंका की बहन और बहनोई ने आनन-फानन में उसे सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन में पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर