राष्ट्रीय

Good News : चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट शिव शक्ति के नाम को आईएयू की मंजूरी

Chandrayaan-3 : भारत के लिए खुशखबरी है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट शिव शक्ति के नाम को आईएयू की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर लैंडिंग की थी

less than 1 minute read

Chandrayaan-3 : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिव शक्ति' नाम दिया था। सात महीने बाद रविवार को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (आईएयू) ने भी इसके नाम को मंजूरी दे दी है। आईएयू के प्लेनेटरी नॉमेनक्लेचर के गजट ने इसकी सूचना दी। मोदी ने बेंगलूरु में इसका नाम देते हुए कहा था कि चंद्रमा का यह शिव शक्ति बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक जुड़ाव का भी एहसास कराता है।

अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा लैंडिंग साइट

अब आधिकारिक रूप से चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। किसी भी खास जगह के नामकरण करने की ही तरह, ग्रहों की किसी जगह को विशेष रूप से पहचानने के लिए उसका नामकरण किया जाता है। इससे भविष्य में उस जगह का आसानी से पता लगाया जा सके।

चंद्रयान-2 वाली जगह का नाम रखा था तिरंगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि चंद्रयान-3 लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति होगा, जबकि जहां पर 2019 में चंद्रयान-2 क्रैश होकर लैंड किया था, उसे तिरंगा नाम दिया गया है। इसके अलावा 23 अगस्त को ही हर वर्ष नेशनल स्पेस डे मनाए जाने का भी ऐलान किया था।

Also Read
View All