New Airport In Bihar: बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार के भागलपुर जिले में नए एयरपोर्ट (Bhagalpur Airport) के लिए जमीन मिल गई है।
New Airport In Bihar: बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार के भागलपुर जिले में नए एयरपोर्ट (Bhagalpur Airport) के लिए जमीन मिल गई है। ये एयरपोर्ट भागलपुर के सुल्तानगंज में भी बनाया जा सकता है। एयरपोर्ट बनाने के लिए सुल्तानगंज की दो और एक गोराडीह में गौशाला की जगहों को चयनित कर सुझाव मंत्रिमंडल सचिवालय को भेजे गए है।
सुल्तानगंज-देवघर रोड से समीप जमीन का 4 अरब 16 करोड़ 64 लाख रुपए मुआवजा अनुमानित किया गया है। अकबरनगर-शाहकुंड रोड से समीप 3 अरब 21 करोड़ 74 लाख रुपए तक मुआवजा और गोराडीह के समीप 1 अरब 18 करोड़ 44 लाख रुपए मुआवजा का अनुमान लगाया गया है। एयरपोर्ट के निर्माण हेतु सुल्तानगंज- देवघर रोड के पास कुल 855 एकड़ जमीन एयरपोर्ट के लिए चिन्हित की गई है। दूसरी जमीन सुल्तानगंज के अकबरनगर शाहकुंड रोड के पास 573.5 एकड़ जमीन चिन्हित हुई है।