राष्ट्रीय

ये तो हद हो गई, एडमिट कार्ड पर लगा दी कुत्ते की फोटो

बिहार में सरकारी नौकरी के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के स्थान पर कुत्ते की फोटो लगा दी गई। एडमिट कार्ड में हुई इस गलती की वजह से अभ्यर्थी परेशान है। पढ़िए पूरी खबर...

2 min read
Mar 11, 2026
एडमिट कार्ड पर कुत्ते की फोटो(AI Image)

बिहार में सरकारी नौकरी के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो लगा दी गई। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई? वहीं, कुछ यूजर खबर पर मजे ले रहे हैं। दूसरी तरफ, एडमिट कार्ड पर हुई इस बड़ी गलती की वजह से अभ्यर्थी परेशान है। अभ्यर्थी को इसी 15 मार्च को जिला सत्र न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती भर्ती में शामिल होना है। अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर फोटो अपडेट कारने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान जंग के बीच बड़ी खबर: स्पेन ने इजरायल से अपना राजदूत हटाया

2022 में भरा था फार्म, अब आया एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो लगाने का मामला बिहार के रोहतास जिले का है। अभ्यर्थी रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित धावा गांव का निवासी है। वह 15 मार्च को आयोजित होने वाली जिला सत्र न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा देगा। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ने 2022 में आवेदन किया था। अब प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आया है। इसमे अभ्यर्थी की जगह कुत्ता की तस्वीर लगी है। परीक्षा निकट होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान है।

शिकायत करने पर नहीं हुआ समाधान

15 मार्च को परीक्षा में शामिल होने वाला अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की फोटो बदलवाने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। अभ्यर्थी ने इसकी शिकायत संबंधित बोर्ड से की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अभ्यर्थी का कहना है कि 4 साल पहले बहाली निकली थी। अब उसका एडमिट कार्य आया तो एडमिट कार्ड में फोटो बदल गई है।

पीड़ित अभ्यर्थी ने कहा कि एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर एवं अन्य डिटेल ठीक है, लेकिन फोटो गलत लगाई गई है। अभ्यर्थी ने आगे कहा कि कुछ समझ नहीं आ रहा है कि परीक्षा की तैयारी करूं या फोटो बदलवाने के लिए पूरे दिन सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाऊं? अभ्यर्थी का कहना है कि लोग उसकी समस्या को सुलझाने के लिए उपाय बताने की जगह उसका मजाक बना रहे हैं।

सवालों के घेरे में सरकारी सिस्टम

अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर कुत्ते की फोटो लगाने से सरकारी सिस्टम सवालों के घेरे में है। लोग सरकारी सिस्टम से हुई इस बड़ी गलती पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी ऑफिसों में कार्यरत कर्मचारियों के नकारेपन की निंदा कर रहे हैं। अभ्यर्थी के शुभचिंतकों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था में इतनी बड़ी गलती नहीं होनी चाहिए। अगर किसी वजह से यह गलती हुई है तो जल्द से जल्द इसका समाधान होना चाहिए, लेकिन सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी किसी की समस्या को नहीं समधते हैं। अभ्यर्थी की परीक्षा निकट है और वह फोटो अपडेट कराने के लिए ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। लोगों का कहना है कि इस गलती के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Published on:
11 Mar 2026 09:54 pm
Also Read
View All