राष्ट्रीय

Ram mandir News: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी मेहमानों को मिलेगा ये यादगार उपहार

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट की ओर से देशभर से 11,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2024, 5:07 PM IST
Ram Mandir Inauguration
Ram Mandir Inauguration

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में होने वाले कार्यक्रम के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कई वीआईपी अतिथियों को वुलाया गया है। सभी आमंत्रित अतिथियों के वेलकम किया जाएगा और ट्रस्ट की ओर से उन्हें उपहार भी दिए जाएंगे।

उपहार स्वरूप मिलेगी ‘रामरज’

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों प्रसाद के रूप में देसी घी से बने मोतीचूर के लड्डू दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें 'रामरज' उपहार स्वरूप भेंट दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर की बुनियाद की खुदाई में निकाली गई मिट्टी (रामरज) 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों को भेंट की जाएगी।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर जूट के थैले में पैक कर भेंट की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट की ओर से देशभर से 11,000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इन सभी मेहमानों को उपहार देने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में रामरज एक ऐसा उपहार होगा, जिसे मेहमान हमेशा याद रख सकेंगे। रामरज का मिलना सौभाग्य की बात होगी। वह आमंत्रित लोग जो किसी कारणवश प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग नहीं ले पा रहें हैं, वो जब भी यहां आएंगे उन्हें यह रामरज उपहार दी जाएगी।

7,500 लोगों के बैठने की गई है व्यवस्था

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में 7,500 लोगों को मंदिर प्रागण में बिठाने की व्यवस्था की गई है। जो भी विशिष्ट मेहमान अयोध्या आएंगे उन्हें रिसीव करने के साथ ही एक स्पेशल कोड दिया जाएगा। इस कोड के आधार पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाराणसी के पुजारी कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। 4 पुजारी और 4 ट्रस्टी भी उनके साथ रहेंगे। मंदिर में अलग-अलग सोशल कम्युनिटी के 15 दंपत्ति भी पांच मंडपों में उपस्थित रहेंगे। पीएम की स्पीच के लिए भी एक स्थान चिन्हित है। साथ ही परकोटा ईस्ट में धार्मिक संगीत का भी आयोजन होगा।

पीएम पक्षी राज जटायु की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि पीएम मोदी पक्षी राज जटायु की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। यह कांस्य की मूर्ति दिल्ली से मिलकर आई है। यह श्रीरामजन्म भूमि परिसर में दर्शन मार्ग पर स्थापित है।

Updated on:
13 Jan 2024, 5:07 PM IST
Published on: