राष्ट्रीय

Valsad Road Accident: शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदलीं, पिकअप वैन पलटने से 6 की मौत, 10 की हालत नाजुक

Valsad Highway Accident: गुजरात के वलसाड में शादी में जा रहे परिवार की वैन पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है। ब्रेक फेल होने की आशंका, पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
less than 1 minute read
Apr 22, 2026
Valsad Road Accident
Valsad Road Accident, Gujrat (Iamge: Viral on X)

Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक परिवार की पिकअप वैन अचानक पलट गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से दस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ढलान पर हुआ हादसा, ब्रेक फेल होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, यह हादसा कपराडा के विरक्षेत्र इलाके के पास एक ढलान वाले रास्ते पर हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया जिससे गाड़ी पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पलट गई।

शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में कुल 34 लोग सवार थे जो एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वलसाड में हुई दुर्घटना दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Updated on:
22 Apr 2026 07:29 pm
Published on:
22 Apr 2026 07:29 pm