राष्ट्रीय

गुरुग्राम में युवती ने युवक को जड़े कई थप्पड़, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

गुरुग्राम में बीच सड़क एक युवती द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
गुरुग्राम में हाईवोल्टेज ड्रामा (Video Screenshot)

Gurugram girl slapping boy road viral video: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहर के एक व्यस्त इलाके में एक युवती द्वारा युवक को लगातार थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कथित तौर पर रविवार की बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बीच सड़क पर हंगामा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती काफी गुस्से में नजर आ रही है। वह स्कूटी पर बैठी है और युवक का कॉलर पकड़कर उस पर चिल्ला रही है। इसी दौरान वह उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती दिखाई देती है। युवक शांत खड़ा रहता है और स्थिति को संभालने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन युवती का गुस्सा थमता नहीं है।

‘बुला लो पुलिस’, युवती ने दी खुली चुनौती

वीडियो में कुछ लोग पुलिस बुलाने की बात करते सुनाई देते हैं। इस पर युवती जोर से चिल्लाते हुए कहती है, “बुला लो पुलिस, मैं भी यही चाहती हूं।” वह युवक से यह भी कहती सुनाई देती है कि उसके पास सभी सबूत मौजूद हैं। इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हंगामे की वजह से यातायात प्रभावित

हंगामे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बिना शिकायत के कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती।

Also Read
View All

अगली खबर