Happy Guru Purnima 2024 Wishes: हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2024) तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज रविवार, 21 जुलाई, 2024 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में गुरु के स्थान को सबसे ऊंचा माना गया है। इस पावन दिन पर सभी गुरुओं की पूजा करने का विधान है। गुरु हमें जीवन के सत्य-असत्य से परिचित कराते हैं। साथ ही सफलता के शिखर तक पहुंचने की राह दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर वेदों के रचयिता वेदव्यास (Veda Vyas) का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima 2024) भी कहते हैं। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर आप अपने प्रिय गुरुजनों को इन खास संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा 2024 शायरी (Guru Purnima 2024 Wishes In Hindi)
माता-पिता ने जन्म दिया परगुरु ने जीने की कला सिखाईज्ञान चरित्र और संस्कार कीहमने शिक्षा पाई।गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
मां-बाप की मूरत है गुरुकलयुग में भगवान की सूरत है गुरुआओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।Happy Guru Purnima 2024
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।Happy Guru Purnima
करता करे ना कर सकेगुरु करे सब होयसात द्वीप नौ खंड मेंगुरु के बड़ा ना कोय।गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
दिया ज्ञान का भंडार हमकोकिया भविष्य के लिए तैयार हमकोहैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हमजो किया ऋणी अपार हमकोगुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामना